फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : बरसात से पहले 291 पात्रों को मिलेगी प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। खुद के पक्के आवास के लिए सरकारी मदद की आस लगाए शहरी गरीबों के लिए अच्छी खबर है। जांच में पात्र पाए जाने के बाद 291 पात्रों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ जल्द मिलने वाला है। तीन नगर निकायों के इन लाभार्थियों को इसी सप्ताह पहली किस्त का भुगतान करने की तैयारी है। इससे बारिश से पहले आवास निर्माण की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन

आवास विहीन शहरी गरीबों को खुद की पक्की छत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना चलाई जा रही है। इसके तहत घर बनवाने के लिए पहली किस्त में 50 हजार रुपये का भुगतान सरकार की ओर से पात्रों को किया जाता है।
इसके व्यय के बाद दूसरी किस्त में 1.50 लाख रुपये और तीसरी यानी अंतिम किस्त में 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। आवेदन और जांच प्रक्रिया के बाद झोपड़ी या फिर कच्चे घर में रहने वाले चिह्नित लाभार्थी बारिश से पहले किस्त की आस लगाए थे।
विज्ञापन

कई लाभार्थी डूडा कार्यालय में आवास की किस्त आने को लेकर पूछताछ करने भी पहुंच रहे थे। आवास के लाभार्थियों को पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंस मॉनीटरिंग सिस्टम) के जरिये किस्त भुगतान की व्यवस्था है।
इसमें बैंक खाता नंबर के साथ आधार नंबर आदि का ब्योरा सत्यापित होने के बाद लाभार्थी के बैंक खाते में धन का भुगतान होता है। डूडा की ओर से सारी औपचारिकताएं पूरी कर लाभार्थियों के बैंक खाते में पीएफएमएस के जरिये भुगतान के लिए जरूरी सत्यापन भी पूरा गया है। अब इसी सप्ताह लाभार्थियों को पहली किस्त का भुगतान हो जाएगा।
तीन नगर निकाय क्षेत्र के 291 लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त जारी करने की औपचारिकता पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचेगी। इससे बारिश से पहले निर्माण शुरू हो जाएगा। - हर्ष अरविंद, पीओ डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें