फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और टेंपो में टक्कर में एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। यमुना सोते के पास शनिवार रात ट्रैक्टर की टक्कर लगने से किशोर की मौत हो गई और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पांच अन्य लोगों को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

चीते की मड़ैया गांव के एक परिवार के लोग शनिवार को इटावा शहर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। 11 बजे ये लोग टेंपो से लौट रहे थे। यमुना सेतो के पास ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पेंद्र कुमार (17) पुत्र बाबूराम, कुंती देवी पत्नी सोनवीर, नीतू पत्नी रणवीर सिंह, पिंकी पत्नी केशव सिंह, फूलनश्री पत्नी इंदर सिंह और हरदीप पुत्र केशव सिंह औरैया के अछल्दा निवासी खुशी (6) पुत्री विमलेश घायल हो गईं।
सूचना पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने पुष्पेंद्र और खुशी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। खुशी को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें