फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः किसान को पीटकर 25 हजार लूटे, बेटी की शादी के लिए निकाले थे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। क्षेत्र के रतनपुर रजबहा के पास बाइक सवार बदमाशों ने किसान को पीटकर 25 हजार रुपये लूट लिए। बेटी की शादी के लिए बैंक से रुपये निकालकर किसान घर जा रहा था। पुलिस ने बिना जांच के मामला जेब कटने का बता दिया।
विज्ञापन

मनकी गांव निवासी मन्नीलाल ने बताया कि 21 जून को बेटी पूजा की शादी है। इटावा से बारात आ रही है। विवाह का सामन खरीदने के लिए वह शुक्रवार की दोपहर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से 25 हजार रुपये निकालकर पैदल घर जा रहा था।
झींझक रोड तिराहे पर दो युवकों ने घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। रतनपुर रजबहा के पास युवकों ने उन्हें बाइक से उतार कर पीटा और 25 रुपये छीन लिए। इसके बाद धक्का देकर झींझक की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

मन्नी लाल ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने बदमाशों की तलाश करना तो दूर रिपोर्ट दर्ज नहीं दर्ज की। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामला जेब काटकर रुपये पार करने का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें