फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएसए ने तैयार किया क्राॅप कैफेटेरिया, धान की 15 उन्नत प्रजातियों का प्रदर्शन, मिलेगी सटीक जानकारियां

Tue, 21 Jul 2026 03:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसए ने दलीपनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में एक क्रॉप कैफेटेरिया स्थापित किया है। यहां धान की 15 से अधिक उन्नत प्रजातियों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे किसान फसल की अवधि और उत्पादन क्षमता के आधार पर सही बीज का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन
सीएसए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दलीपनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में धान की उन्नत प्रजातियों के प्रदर्शन के लिए क्रॉप कैफेटेरिया स्थापित की गई है। इससे किसानों को नई कृषि तकनीक और बेहतर बीज चयन की जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन

केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया कि इस कैफेटेरिया में संकर, ऊसर सहनशील तथा सामान्य धान की करीब 15 प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया है। क्रॉप कैफेटेरिया से किसानों को यह जानने में भी सुविधा होगी कि कौन सी प्रजाति कितने समय में तैयार होती है। प्रति एकड़ कितना उत्पादन देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें