फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जमानत पर बाहर आए अपराधी ने मुखबिरी की खुन्नस में युवक को मारी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती

Wed, 03 Jul 2024 08:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में जमानत पर जेल से बाहर आए बदमाश ने मुखबिरी की खुन्नस में युवक को गोली मार दी। घायल युवक को हैलट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमानत पर जेल से बाहर आए बदमाश ने सीसामऊ थाना क्षेत्र में घर जा रहे युवक को गोली मार दी। गोली उसके कूल्हे में जा धंसी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हैलट में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कबूल किया है कि हत्या के प्रयास में हुई गिरफ्तारी में इस युवक ने मुखबिरी की थी। इसी वजह से वह खुन्नस रखता था।

विज्ञापन


सीसामऊ के चंद्रनगर निवासी दिनेश बाजपेई का बेटा हर्षित पीरोड स्थित एक दुकान में काम करता है। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह दुकान से घर लौट रहा था। भदौरिया चौराहे के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी और भाग निकले। डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि हर्षित की मां प्रेमा बाजपेई की तहरीर पर शोभित वर्मा व उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शोभित ने बताया कि चार माह पहले उसे सीमामऊ पुलिस ने हत्या के प्रयास में जेल भेजा था, जिसकी मुखबिरी हर्षित ने की थी।

सीसीटीवी फुटेज में नहीं दिखे हमलावर
डीसीपी ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हालांकि अभी तक किसीभी फुटेज में हमलावर नहीं दिखे हैं। हर्षित के ठीक होने के बाद घटनास्थल ले जाकर दोबारा जांच कर साक्ष्य जुटाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें