फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: बर्तन चुराने के विवाद में दोस्त ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

Tue, 06 Sep 2022 12:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नजीराबाद हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरके नगर में सोमवार देर रात बर्तन चुराने के मामूली विवाद में दोस्त ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। नजीराबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी अंकुर व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी नजीराबाद संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बलबीर (30) कूड़ा बीनने का काम करता था। उसका दोस्त अंकुर भी साथ में फुटपाथ पर रहता था। सोमवार रात करीब 12 बजे बर्तन चुराने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान अंकुर ने बलबीर को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। अंकुर उस पर डंडे से तबतक वार करता रहा जब तक बलबीर की मौत नहीं हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें