फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तीन बार वेबसाइट क्रैश कर आठ माह में उड़ाए 40 करोड़, जांच में हुआ खुलासा

Sun, 24 Jul 2022 10:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खाते सीज करवा दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमोडिटी एक्सचेंज की वेबसाइट के जरिये निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह ने आठ महीने के भीतर करीब 40 करोड़ रुपये पार किए। उन्होंने तीन बार वेबसाइट क्रैश की। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खाते सीज करवा दिए हैं। खातों का विवरण खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


बीते सोमवार को क्राइम ब्रांच ने आगरा निवासी विकास, नितिन, विक्रम व राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरोह कमोडिटी एक्सचेंज की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से निवेश कराते थे। कुछ समय तक छोटी-छोटी रकम वापस करते थे। ग्राहकों को भरोसा होने पर जब ग्राहक बड़ी रकम लगाते थे, तो वेबसाइट क्रैश कराते थे। रकम इन आरोपियों के खातों में ट्रांसफर होती थी। जांच में पता चला कि पिछले साल अक्तूबर से इस साल मई तक तीन बार वेबसाइट क्रैश कराई। आरोपी ग्राहकों को सोशल मीडिया पर लिंक भेजकर 10-20 हजार रुपये की भी ठगी करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें