फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Suicide: पुलिस को अब सुसाइड नोट की मूल कॉपी तलाश, बुजुर्ग ने खुदकुशी से पहले पड़ोसी को दिया था लिफाफा

Sun, 24 Jul 2022 10:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के कमला क्लब निवासी एक बुजुर्ग ने बुधवार को जरीब चौकी क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। गुरुवार को शव की शिनाख्त हुई और एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें बुजुर्ग ने कॉटन मिल प्रबंधक व सुरक्षा अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगा खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कॉटन मिल्स प्रबंधक पर आरोप लगा बुजुर्ग के खुदकुशी करने के मामले में फजलगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को पीड़ित परिजनों के बयान दर्ज किए। जीआरपी से पोस्टमार्टम रिपोर्ट जुटाई। वहीं सुसाइड नोट की मूलकॉपी की तलाश कर रही है। अब तक पुलिस के पास केवल फोटो कॉपी है।
विज्ञापन


कमला क्लब के बंगला नंबर 43 निवासी हृदय नारायण श्रीवास्तव (72) बुधवार सुबह घर से निकले थे। कुछ ही देर बाद उन्होंने जरीब चौकी पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। दूसरे दिन शव की शिनाख्त हुई थी। सुबह जाते वक्त उन्होंने पड़ोसी को एक लिफाफा दिया था। 

हृदय नारायण की मौत के बाद जब यह लिफाफा खोला गया था तो उसमें सुसाइड नोट मिला था। जिसके आधार पर फजलगंज पुलिस ने कॉटन के प्रबंधक व सुरक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह पर केस दर्ज किया था। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि सुसाइड नोट की फोटो कॉपी मिली थी। 
विज्ञापन


मूलकॉपी की तलाश की जा रही है। उसके बाद हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से इसका मिलान कराया जाएगा। साक्ष्य जुटाने के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों ने अपने फोन बंद कर लिए हैं। पुलिस ने कैंपस के सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें