जल्द ही मुकदमों की सुनवाई शुरू हो जाएगी
इसी आधार पर हाईकोर्ट ने मंडल स्तर पर भ्रष्टाचार से संबंधित मुकदमों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी है। कानपुर में दीपाली सिंह को विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है जो कानपुर नगर के अलावा कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद में इस अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों की सुनवाई करेंगी। लखनऊ के विशेष न्यायालय से मुकदमों की फाइलों को भी भेजा जा रहा है। जल्द ही कानपुर की कोर्ट में भी फाइलें आ जाएंगी और मुकदमों की सुनवाई शुरू हो जाएगी।