फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचेंडी कांड: आरोपी यूट्यूबर जेल भेजा गया; विवेचक की आरोपी दरोगा के साथ फोटो वायरल, जांच अधिकारी बदले गए

Fri, 09 Jan 2026 01:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सचेंडी सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी यूट्यूबर को जेल भेज दिया गया है, जबकि विवेचक की आरोपी के साथ फोटो वायरल होने पर जांच अधिकारी को बदल दिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी यू ट्यूबर की फोटो विवेचना कर रहे दरोगा सुभाष राजपूत के साथ हो रही वायरल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सचेंडी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी यूट्यूबर को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी यू ट्यूबर शिवबरन बोला कि उसे फंसाया गया है वह हर टेस्ट के लिए तैयार है। आरोपी ने गांव के एक व्यक्ति पर फंसाने के आरोप लगाए हैं। आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात वह घर में था। दरोगा अमित मौर्या ने उसे बुलाया था।

विज्ञापन

चोरी के खुलासे के संबंध में रेलवे के एक इंस्पेक्टर से बात कराई थी। करीब आधे घंटे तक बात हुई फिर वह गाड़ी से निकल कर बाइक से वापस आ रहा था तभी मफलर भूलने की जानकारी हुई तो रुक गया। अमित मौर्या स्कार्पियो से वापस आया तो मफलर लिया। इसी दौरान दो युवक आए जिन्होंने बहन के गायब होने की बात बताई फिर वह घर चला गया था। आरोपी दरोगा की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी के साथ विवेचक की फोटो वायरल
सचेंडी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच जिस दरोगा को सौंपी गई उसकी फोटो गुरुवार को आरोपी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पीड़िता के भाई ने बताया कि घटना के बाद एक दरोगा ने उनका मोबाइल छीनकर बदसलूकी की थी। आरोप लगाया कि विवेचक सुभाष राजपूत आरोपी दरोगा अमित मौर्य और यूट्यूबर शिवबरन सिंह से मिले हुए हैं। इससे जांच प्रभावित हो सकती है। फोटो वायरल होने के बाद एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने नए थाना प्रभारी को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें