चंदे से करा रहे इलाज
रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में कारपेंटर वीर भुवन सिंह कोरोना संक्रमित हैं। रेलवे के लोको अस्पताल से रेफरल लेटर बनवाने के बाद भी किसी संबद्ध अस्पताल ने भर्ती नहीं किया। शनिवार शाम को कल्याणपुर के एसपीएम अस्पताल में चंदा लेकर भर्ती कराया गया है। कुछ रुपये जमा किए हैं। अस्पताल ने जल्द ही दो लाख रुपये जमा कराने को कहा है। यह जानकारी इंजीनियरिंग की एनसीआरईएस के शाखा मंत्री संतोष यादव ने दी।
आक्सीजन नहीं मिली, फतेहपुर में भर्ती कराया
रेलवे में रिटायर कर्मचारी की पत्नी मीरा त्रिवेदी को कानपुर के किसी अस्पताल में जगह नहीं मिली। वह कोविड निगेटिव हैं। इसके बाद उनके पुलिस में सब इंस्पेक्टर पुत्र ने फतेहपुर जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, क्योंकि उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत थी, जो यहां नहीं मिल रही थी।
यह सच है कि कोरोना की लहर में रेलवे कर्मचारी भी संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन जांच के बाद हर कर्मचारी को भर्ती कराया जा रहा है। संबद्ध अस्पतालों में जगह न मिलने से जो रेलवे कर्मचारी अपने रुपये खर्च कर अन्य निजी अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं, उनके रिफंड की कार्यवाही के लिए मंडल अधिकारियों से बात करेंगे। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, निदेशक, कानपुर सेंट्रल