किया घेराव, एसीपी को दी तहरीर
पीरोड स्थित स्कूल में कलमा पढ़ाए जाने को लेकर सोमवार को स्थानीय पार्षद महेंद्र नाथ शुक्ला, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल का घेराव किया। मौके पर पहुंचे एसीपी सीसामऊ निशांक शर्मा को तहरीर दी गई। प्रशासन के आदेश पर बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने स्कूल की मान्यता जांची, जो सही पाई गई। उन्होंने मंगलवार को पनकी स्थित स्कूल की भी मान्यता जांचने की बात कही।
पिछले कई सालों से स्कूल सर्वधर्म सद्भाव की शिक्षा दी जा रही है। अभी तक कोई शिकायत नहीं आई। पिछले दिनों कुछ लोगों ने वीडियो में इन प्रार्थनाओं पर आपत्ति जताई थी। उन लोगों से लिखित में शिकायत करने के लिए कहा था। शिकायत के बाद स्कूल में प्रार्थना बंद करा दी गई है। सिर्फ राष्ट्रगान कराया जा रहा है। इसे जबरदस्ती का मुद्दा बनाया जा रहा है। - सुमित मखीजा, प्रबंधक, फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल
दो दिन बंद रहेगा स्कूल
सुमित के अनुसार छात्रों और शिक्षकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए दो दिनों तक स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने सभी शाखाओं की मान्यता होने का दावा किया।