कानपुर के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में 2009 में बतौर डीआईजी/एसएसपी रहे बीपी जोदंगड अब कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। वह बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। छह महीने 16 दिन तक कानपुर के पुलिस कमिश्नर रहे आईपीएस विजय सिंह मीणा को शासन ने सोमवार को हटा दिया।
बीपी जोगदंड 1991 बैच के आईपीएस हैं। 28 अक्तूबर 1963 को जन्मे भागीरथ पी. जोगदंड मूल रूप से महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले हैं। वे अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय उप्र. लखनऊ में तैनात थे। 14 महीने बाद उनका रिटायरमेंट होना है। बीटेक मैकेनिकल, पीजीडीएम, एमबीए तक की शिक्षा उनकी मुंबई व दिल्ली में हुई है। बतौर एसपी, एसएसपी प्रयागराज, अलीगढ़, आगरा, गोरखपुर में वह तैनात रहे।