फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: श्रमशक्ति से गिर रही महिला को सिपाही ने बचाया, बच्चों के छूटने पर गेट के पास लटकी हुईं थी

Mon, 25 Nov 2024 12:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बच्चों के छूटने पर गेट के पास लटकी महिला को जीआरपी के जवान ने संभालते हुए उसे मरने से बचा लिया। 
विज्ञापन
जीआरपी के सिपाही अनूप प्रजापति ने बचाई महिला की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लेटफॉर्म पर छूटे बच्चों के छूटने से परेशान महिला चलती ट्रेन के गेट पर लटक गई। पास खड़े जीआरपी के जवान ने उसे संभालने का प्रयास किया लेकिन उतरने की कोशिश में फिसलकर उसका पैर ट्रेन और प्लेटफाॅर्म के बीच में आ गया। सिपाही ने तत्परता दिखाते हुए उसे खींचकर बचा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार सेंट्रल पर शुक्रवार को प्लेटफार्म नंबर एक से श्रमशक्ति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चलने लगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

अचानक थर्ड एसी कोच के गेट पर महिला लटक गई और जोर-जोर से चिल्लाकर वह बच्चों को आवाज देने लगी। इस बीच जीआरपी सिपाही अनूप कुमार महिला से ट्रेन के अंदर जाने के लिए कहने लगे। महिला कोच के गेट से लटक गईं और नीचे गिरने लगी। सिपाही ने उनको तुरंत पकड़ा और बाहर की ओर खींचा। उनकी मदद के लिए बाकी के सिपाही भी आ गए। ट्रेन तुरंत रुकवाई गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला के बच्चे छूट गए थे। इसकी वजह से वह बदहवास हो गईं थी। वह श्रमशक्ति एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें