फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: संभल में हुए विवाद को लेकर शहर में भी पुलिस अलर्ट, ड्रोन से की गई निगरानी

Sun, 24 Nov 2024 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: संभल में हुए विवाद को लेकर शहर में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। ड्रोन से निगरानी और दंगा विरोधी उपकरणों से लैस पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
रावतपुर में ड्रोन से की गई निगरानी व जाजमऊ में फोर्स के साथ पैदल गश्त करते डीसीपी राजेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप चुनाव का परिणाम आने बाद संभल में हुए सांप्रदायिक विवाद के बाद कानपुर में भी पुलिस है। रविवार को संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अफसरों ने पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया। दंगा कंट्रोल ड्रिल का रिहर्सल किया। घनी आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से छतों की निगरानी की गई। इन क्षेत्रों में बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ पुलिस कर्मियों की 8-8 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


पुलिस की टीमें लगातार घनी आबादी वाली गलियों में गश्त कर रही हैं। डीसीपी पश्चिम राजेश सिंह मिश्रित आबादी वाले इलाके में गश्त करने के लिए आदेश दिए गए हैं। इस दौरान किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की, तो सख्ती से निपटा जाएगा।

सीसीटीवी से जनता, सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर
शहर के चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया टीम को भी अलर्ट किया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी मैसेज को फॉरवर्ड करने से पहले पूरी तरह से जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें