कानपुर के पनकी में शनिवार रात रीना फ्यूल पेट्रोल पंप पर साथियों संग 50 हजार की लूट करने के मामले में निलंबित सिपाही अवनीश कुमार फरार है। पुलिस के अफसर निलंबित सिपाही की बर्खास्तगी की तैयारी कर रहे हैं। जिस-जिस थानों में वह तैनात रहा है उसके प्रभारियों से फीडबैक मांगा गया है।
पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले की जांच एडीसीपी लाखन सिंह को सौंपी है। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया चौकी में तैनात सिपाही अवनीश कुमार ने अपने पांच साथियों के साथ पनकी के पतेहुरी गांव स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन राजेश कुमार और कर्मचारी आयुष की पिटाई कर 50 हजार रुपये लूट लिए थे। वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पंप के मैनेजर राजेंद्र कुमार की तहरीर पर सिपाही और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट, बलवा, लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।