कल्याणपुर सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने सोमवार सुबह 10 बजे कल्याणपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां एक लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने फोन कर स्थिति जानी तो पता चला कि वह बीमार हैं।
कल्याणपुर सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
पोर्टल नहीं चलने के कारण छुट्टी की जानकारी नहीं अपडेट कर पाईं। इसके बाद सीएमओ ने सीएचसी में साफ-सफाई के निर्देश दिए और सभी को समय पर उपस्थित रहने को कहा।
कल्याणपुर सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि रात से लेकर सुबह तक आठ प्रसव हो चुके थे। सभी की जानकारी जुटाने के साथ ही नामों को जांचा गया है। भर्ती प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना के तहत भोजन भी दिया जा रहा है।