फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सियार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुसी, एयरबैग खुलने से टला हादसा

Mon, 21 Jul 2025 12:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गड्ढे में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजपुर थाना क्षेत्र के नौगंवा गौतम गांव में देर रात्रि एक सियार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुस गई। गनीमत रही कि कार का एयरबैग खुल गया जिससे कार चला रहे युवक तथा साथी की जान बच गई। मिश्रखेड़ा गांव निवासी सचिन शुक्ला अपनी कार से आलोक तिवारी के साथ पुरवामीर करबिगवा स्टेशन रोड से रविवार रात लगभग दस बजे लौट रहे थे। नौगवा गौतम गांव के पास एक सियार को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में दोनों को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल घायल युवक प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें