फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अधिवक्ता के चेंबर के बाहर मुंशी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच

Mon, 16 Mar 2026 08:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कचहरी परिसर में अधिवक्ता के चेंबर के बाहर रविवार देर रात दानाखोरी निवासी मुंशी आदित्य विक्रम शर्मा (40) का शव फंदे से लटका मिला। एक दुकानदार ने शव देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने बताया कि वह किसी बात को लेकर दो-तीन दिन से परेशान थे लेकिन कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


हरबंश मोहाल दानाखोरी निवासी आदित्य विक्रम शर्मा अधिवक्ता मयंक गोयल के पास 15 साल से मुंशी थे। उनके दो बड़े भाई राम विक्रम शर्मा, अभिजीत विक्रम और एक शादीशुदा बहन गीतांजलि हैं। भाइयों ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे आदित्य घर में कुछ देर में आने की बात कहकर निकले थे लेकिन फिर नहीं लौटे। रविवार रात करीब 11:15 बजे कचहरी परिसर में चाय का होटल चलाने वाले दुकानदार ने उनका शव फंदे से लटका होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर कई अधिवक्ता पहुंच गए। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि परिजन परेशानी की बात कह रहे हैं लेकिन खुदकुशी की मुख्य वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें