फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: टेलीग्राम के जरिये निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.43 लाख की ठगी

Wed, 08 May 2024 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.43 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रेलबाजार में केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने टेलीग्राम के जरिये पीड़ित को निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.43 लाख रुपये ठग लिए। रेलबाजार के मीरपुर निवासी विवेक सोनकर के पास 15 मार्च को टेलीग्राम एप पर एक मैसेज आया जिसमें घर बैठे ऑनलाइन रुपये कमाने की बात कही गई थी। मुनाफे के लालच में आकर उन्होंने काम करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


शुरू में कुछ रुपये मिले और उसी के लालच में उन्होंने कई बार में बताए गए बैंक खातों में 1.43 लाख रुपये जमा किए। रुपये वापस मांगे तो नहीं मिले। ठगों ने और रुपये जमा करने पर पूरी राशि मिलने की बात कही। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने रेलबाजार में केस दर्ज करा दिया। थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें