केडीए (कानपुर विकास प्राधिकरण) ने अपनी कॉलोनियों के किरायेदारों को मालिकाना हक देने का फैसला लिया है। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से 19 जुलाई से पांच अक्तूबर के बीच अलग-अलग कॉलोनियों में शिविर लगाए जाएंगे।
शिविरों में सुबह 10 से दोपहर दो बजे के बीच कॉलोनियों के किरायेदार आवेदन कर पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण की धनराशि 30 हजार रुपये तय की गई है। विजयनगर, दादानगर, गोविंदनगर, अशोकनगर सहित विभिन्न मोहल्लों में केडीए की कॉलोनियों में 10 हजार से अधिक किरायेदार हैं।
केडीए सचिव एसपी सिंह, अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड के फैसले के बाद मूल किरायेदारों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मूल किरायेदार अपनी कॉलोनियों में लगने वाले शिविरों से आवेदन प्राप्त कर पंजीकरण करा सकते हैं। 30 हजार रुपये की पंजीकरण धनराशि केडीए स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में जमा करनी होगी। कॉलोनियों के संबंध में किसी भी विवाद की स्थिति में केडीए उपाध्यक्ष का फैसला अंतिम माना जाएगा।
इन कॉलोनियों में लगेंगे शिविर
कॉलोनी तारीख
अशोकनगर 19 व 20 जुलाई
फहीमाबाद 22 व 23 जुलाई
मन्नूपुरवा 24 व 26 जुलाई
भैरोघाट 27 व 28 जुलाई
टीपू खां (अनवरगंज) 29 व 30 जुलाई
ग्वालटोली 31 जुलाई व दो अगस्त
विजयनगर 3 से 7 अगस्त, 9 से 13, 16 से 18 व 21 अगस्त
गोविंदनगर 24 अगस्त से 28 अगस्त, एक सितंबर से 4 व 6 से 10 सितंबर तक
नटराज 13 सितंबर से 14 सितंबर
परमपुरवा 15 सितंबर
जूही बंबुरहिया 16 सितंबर
जूही हरी कॉलोनी 17 सितंबर
जूही पीली कॉलोनी 18 सितंबर
जूही सफेद कॉलोनी 20 सितंबर से 25 सितंबर
उस्मानपुर कॉलोनी 27 सितंबर
दादानगर 28 सितंबर
ढकनापुरवा 29 सितंबर
अजीतगंज प्रथम 30 सितंबर से एक अक्तूबर
अजीतगंज द्वितीय 4 व 5 अक्तूबर