फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शीशे पर ब्लैक फिल्म लगी कारों का होगा चालान, 29 अप्रैल तक हटाने का दिया समय, ये रही पूरी जानकारी

Sun, 23 Apr 2023 11:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शीशों पर काली फिल्म चढ़ाकर घूमने वाली कारों का चालान किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने एक सप्ताह का समय देकर 29 अप्रैल तक ब्लैक फिल्म हटवाने को कहा है। 30 अप्रैल से ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीसीपी ट्रैफिक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि इस समय अवधि के बाद वाहन चेकिंग का अभियान चलाया जाएगा जिन वाहनों द्वारा नियमों का उल्लंघन होगा, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ केंद्रीय मोटर नियमावली-1989 (सीएमवीआर) की सेक्शन 100(2) के अंतर्गत चालान किया जाएगा और 2500 रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा।

विज्ञापन


क्या हैं नियम
ब्लैक फिल्म (ट्रेन्टेड ग्लाश) लगाने के नियम के अनुसार वाहन के अगले व पिछले शीशे पर 70 फीसदी और साइड के शीशों पर 50 फीसदी की विजिबिलटी वाली फिल्म लगाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें