कानपुर में कागज कारोबारी के बेटे की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस हत्या, हादसा या आत्महत्या तीन बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, परिजन का आरोप है कि बेटे संभव की पिछली व्हाट्सएप चैट डिलीट मिली हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर के बिठूर रोड की बड़ी रेजीडेंसी में शुमार रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट की छठी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरे कागज कारोबारी के बेटे संभव की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन का आरोप कि संभव के मोबाइल के व्हाट्सएप की पिछली चैट डिलीट मिली हैं।
विज्ञापन
शनिवार को लड़की ने दो बजे आखिरी मैसेज किया है कि डॉट कम...। करीब तीन बजे संभव के अपार्टमेंट से गिरने की सूचना मिली। पुलिस हत्या, हादसा और आत्महत्या तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Trending Videos
परिजन के मुताबिक, अपार्टमेंट में संभव के साथ मारपीट की गई है। इसके बाद उसे नीचे फेंक दिया गया। मैसेज की जानकारी मिलने के बाद अपार्टमेंट वासी आशंका जाहिर कर रहे हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं संभव और लड़की के बीच मनमुटाव हुआ हो जिसके चलते उसने छलांग लगा दी। हालांकि लड़की के परिजन कह रहे हैं कि वालीबॉल खेलते हुए संभव का पैर फिसल गया।
एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह के मुताबिक, आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि हकीकत सामने आ सके। घटना की जानकारी जैसे ही शहर के लोगों को हुई तो कुछ घटनास्थल पहुंचे तो कुछ कौशलपुरी स्थित घर के बाहर एकत्रित हो गए। कारोबारी, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सांत्वना दी।
साढ़े तीन फीट की ही है रेलिंग
छठे माले में जिस जगह से संभव नीचे गिरा है, उसकी रेलिंग साढे तीन से चार फीट की ही है। यही कारण है कि टॉवर टू के कई फ्लैट मालिकों ने बालकनी को स्टील और लोहे के तारों से भी ढक रखा है।
मैं आगे बढ़ा था कि धड़ाम से नीचे आ गिरा संभव
अपार्टमेंट के टॉवर वन में रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी अनिल विज ने बताया कि दोपहर को मैं भूतल में टहल रहा था। टॉवर टू के सामने से 10 कदम ही आगे बढ़ा था कि धड़ाम से आवाज आई। पीछे देखा तो लड़का जमीन पर पड़ा हुआ था।
उसके बाहरी रक्तश्राव नहीं था, हालांकि वह अचेत हो गया था। लोगों ने होश में लाने की कोशिश की। कोई हलचल न होने पर उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां से पारस हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां 20 मिनट बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
25 मार्च को रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की गिरकर हो हुई थी मौत
इसी अपार्टमेंट के टॉवर तीन के 8 बी में रहने वाले एयरफोर्स के सेवानिवृत्त कर्मी शगुन कटियार (42) की गिरकर मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम को बालकनी में हाथों के निशान मिले थे।