फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शहर में पहली बार एक लाख इनामी बैडमिंटन प्रतियोगिता, 19 से 22 तक होेंगे मुकाबले,18 तक करें रजिस्ट्रेशन

Sun, 15 Nov 2026 12:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में पहली बार एक लाख रुपये की इनामी राशि वाली जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 22 नवंबर तक मैनावती मार्ग स्थित नेट क्रशर बैडमिंटन एकेडमी में किया जाएगा। विभिन्न आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी 18 नवंबर तक ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बैडमिंटन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ नकद पुरस्कार जीतने का मौका मिलने जा रहा है। शहर में पहली बार एक लाख रुपये की इनामी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। फर्स्ट तारुगा कैश प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 19 से 22 नवंबर तक मैनावती मार्ग स्थित नेट क्रशर बैडमिंटन एकेडमी में होगा। एकेडमी कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन से संबद्ध है।

विज्ञापन

चार दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-15, अंडर-19, 40 वर्ष से कम और 40 प्लस आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सभी वर्गों के मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर कुल एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में एकल वर्ग के लिए 600 रुपये और युगल वर्ग के लिए 1000 रुपये प्रति टीम प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक खिलाड़ियों को 18 नवंबर तक पंजीकरण कराना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन taaruga.in वेबसाइट या आयोजन के पोस्टर पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन करके किया जा सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें
ऑफलाइन पंजीकरण के लिए एनआरआई हाइट्स एनआरआई सिटी स्थित सेंटर पर सुबह नौ से 11 बजे और नेट क्रशर बैडमिंटन एकेडमी में दोपहर तीन से पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है। आयोजन संबंधी जानकारी के लिए गौरांग अग्रवाल (9220558017) और तपस रंजन (7666758756) से संपर्क किया जा सकता है। अन्य जानकारी के लिए मुख्य इवेंट कंट्रोलर राहुल शुक्ला से दोपहर तीन से पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें