फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दिवाली बाद सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से शुरू होगा बसों का संचालन, चार रूटों की बसें की जाएंगी शिफ्ट

Sat, 07 Nov 2026 03:54 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दिवाली के बाद कानपुर के सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। कन्नौज, फर्रुखाबाद, एटा और अलीगढ़ रूट की बसें यहां से चलने से झकरकटी बस अड्डे पर दबाव कम होगा और शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सिग्नेचर सिटी बस अड्डा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से दिवाली के बाद बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने दूसरे जिलों के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों (एआरएम) को पत्र भेजकर अपनी बसें यहां भेजने के लिए कहा है। कन्नौज, फर्रुखाबाद, एटा और अलीगढ़ समेत आसपास के जिलों से आने वाली बसों का संचालन सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से करने की योजना है।

विज्ञापन

इससे लंबे समय से निष्क्रिय पड़े इस बस अड्डे के शुरू होने का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल यहां न तो बसों का आवागमन हो रहा है और न ही पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती है। वर्तमान में यहां केवल एक महिला क्लर्क और दो दिव्यांग कर्मचारी तैनात हैं। अभी दूसरे जिलों से आने वाली कई बसों को झकरकटी बस अड्डे तक जाना पड़ता है।

Trending Videos
विज्ञापन

संबंधित जिलों के अधिकारियों को भेजा गया है पत्र
सिग्नेचर सिटी बस अड्डे का संचालन शुरू होने से झकरकटी पर दबाव कम होगा और आसपास लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि कुछ निर्धारित रूट की बसों का संचालन सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से कराने की योजना है। इसके लिए संबंधित जिलों के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें