फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाथ-पैर दुपट्टे से बांधे, मुंह में ठूंसा कपड़ा, शॉल से कसा गला; लूट के बाद महिला के कत्ल की पूरी कहानी

Sat, 07 Nov 2026 03:18 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

फतेहपुर के सातआना कस्बे में बदमाशों ने घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद 50 हजार रुपये नकद और जेवर समेत करीब 22 लाख रुपये का माल लूटकर भाग गए। एसपी और एएसपी समेत पुलिस की कई टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
 
विज्ञापन
Fatehpur Crime - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के बहुआ में महिला की हत्या कर लूटपाट की वारदात में पुलिस का शक इलाकाई लोगों और करीबियों पर गहराता जा रहा है। पुलिस सर्विलांस के जरिये घटनास्थल के आसपास रात में सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। वारदात बृहस्पतिवार रात 12 बजे के बाद की मानी जा रही है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस और एसओजी समेत पांच टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र का सातआना मोहल्ला मुस्लिम समुदाय की घनी आबादी वाला इलाका है। इसी के अलीबाबा मोहल्ले में बिल्किश बेगम का मकान है। अलीबाबा इलाके की आबादी करीब सात से आठ हजार है। यहां से थाने की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर है। इलाके में लूट और चोरी जैसी घटनाएं भी बहुत कम होती हैं।

पुलिस ने गांव में महिला के पड़ोसियों और परिवार के लोगों से पूछताछ की है। इसमें पता चला कि महिला अपने शान-शौक में कोई कमी नहीं रखती थी। वह घर में अकेली रहती थी और दिन का अधिकतर समय अपने हाते में ही गुजारती थी।
विज्ञापन
Trending Videos

किसी को घर के अंदर प्रवेश नहीं करने देती थी। कुछ चुनिंदा लोगों को छोड़कर ग्रामीणों से भी दूरी बनाए रखती थी। ऐसे में हत्या और लूटपाट की वारदात में किसी करीबी की संलिप्तता को लेकर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है।

 

दो से अधिक हो सकते हैं आरोपी, आसपास नहीं मिले सीसीटीवी कैमरे
पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने वालों की संख्या दो से अधिक हो उन सकती है। महिला शारीरिक रूप से भी तंदुरुस्त थी। ऐसे में वह एक या दो लोगों का मुकाबला करने में सक्षम थी। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। इससे आशंका है कि हमलावरों ने वारदात में किसी औजार का इस्तेमाल नहीं किया।

 

घटनास्थल की परिस्थितियां भी एक से अधिक हमलावरों की ओर इशारा कर रही हैं। माना जा रहा है कि एक ने महिला का हाथ पकड़ा और दूसरे ने पैर, जबकि अन्य ने दुपट्टे से हाथ-पैर बांधने और गले में शॉल कसने में मदद की होगी। पुलिस ने आसपास के गांवों में सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाई, लेकिन कहीं भी कैमरा नहीं मिला।
 

संपत्ति को लेकर परिवार में अनबन की चर्चा
महिला त्योहारों पर बेटों के पास मुंबई जाती थी। बड़ा बेटा तीन साल पहले गांव आया था, जबकि छोटा बेटा एक साल पहले आया था। महिला करीब तीन माह पहले बारावफात के बाद मुंबई से घर लौटी थी। उसकी ससुराल बांदा जनपद के सबहदा गांव में थी। पति शमीम खान की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। 

 

पिता रमजान खान की सात वर्ष पहले और मां कुसुमन बीबी की आठ वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। पिता रमजान खान ने ही उसे मकान खरीदकर दिया था। इसके अलावा उसके नाम करीब साढ़े तीन बीघा खेत का भी बैनामा किया था। 

 

महिला का एक भाई अब्बास खान है, जो सातआना के निबहरा में पैतृक मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि मकान और जमीन देने को लेकर भाई-बहन के बीच कई साल से अनबन चल रही थी। दोनों एक-दूसरे से खास वास्ता भी नहीं रखते थे।

 

ऐसे पहुंचे घर के अंदर
घर के अंदर बाहरी दीवार के पास गैस सिलिंडर रखा मिला। बदमाश सिलिंडर के सहारे छज्जे पर चढ़कर छत पर पहुंचे और वहां से सीढ़ियों के रास्ते आंगन में उतरे। आहट होने पर महिला की नींद खुल गई होगी। विरोध करने या शोर मचाने पर बदमाशों ने उनका गला कसकर हत्या कर दी।
 

कारोबारी भाइयों की मां की गला कसकर हत्या, नकदी समेत 22.50 लाख लूटे
फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के सातआना कस्बे के अलीबाबा मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद 50 हजार रुपये नकद और जेवर समेत करीब 22 लाख रुपये का माल लूटकर भागे हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे पारिवारिक भतीजे के घर पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई। एसपी और एएसपी समेत पुलिस की कई टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।

अलीबाबा मोहल्ला निवासी बिल्किश बेगम (62) पत्नी स्व. शमीम खान दिवंगत पिता रहमान खान के मकान में अकेली रहती थीं। उनके दोनों बेटे नसीम खान उर्फ मैकू (42) और मुस्तकीम (38) परिवार के साथ मुंबई में रहकर फलों की पेटी बनाने का कारोबार करते हैं।

 

पड़ोस में रहने वाले पारिवारिक भतीजे एजाज खान ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी सगाई के लड्डू देने चाची के घर पहुंचा था। मुख्य गेट खुला था, जबकि अंदर का दरवाजा बंद था। धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। आंगन के पास बरामदे में बिल्किश बेगम मृत पड़ी थीं। उनका गला शॉल से कसा हुआ था और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। बायां हाथ और पैर दुपट्टे से बंधे थे।

 

सिलिंडर के सहारे छज्जे पर चढ़कर छत पर पहुंचे बदमाश
घर के अंदर बाहरी दीवार के पास गैस सिलिंडर रखा मिला। बदमाश सिलिंडर के सहारे छज्जे पर चढ़कर छत पर पहुंचे और वहां से सीढ़ियों के रास्ते आंगन में उतरे। आहट होने पर महिला की नींद खुल गई होगी। विरोध करने या शोर मचाने पर बदमाशों ने उनका गला कसकर हत्या कर दी।

 

इसके बाद दोनों कमरों में रखी अलमारियों और बक्सों को खंगालकर नकदी और जेवर समेट लिए। पुलिस को एक कमरे में दो अलमारियां और दूसरे कमरे में रखा बक्सा खुला मिला। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। पड़ोसियों के मुताबिक, महिला रोजाना करीब चार से पांच तोला सोने और 200 ग्राम चांदी के जेवर पहने रहती थीं। 

 

घर की अलमारियों और बक्सों में भी जेवर रखे होने की आशंका है। फिलहाल उनके शरीर पर नाक की कील के अलावा कोई जेवर नहीं मिला। मुंबई से लौट रहे बड़े बेटे नसीम ने बताया कि घर में छोटे भाई की पत्नी हिना और मां के करीब 13 तोला सोने, एक किलो चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन

घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की गई है। शुरुआती परिस्थितियों से किसी परिचित या पहचान वाले व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका है। कितने मूल्य का सामान चोरी हुआ है, इसका सही आकलन परिजनों के मुंबई से आने के बाद ही हो सकेगा। उनके पहुंचने पर तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।-अभिमन्यु मांगलिक, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें