फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिल्हौर में पुल की रेलिंग तोड़कर तेज बारिश में बस नीचे गिरी, बाल-बाल बचे यात्री

Thu, 08 Jul 2021 11:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार



कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के सैबसू मोड़ के पास अटक नदी बारिश के दौरान एक रोडवेज बस पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। हादसे में यात्री बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
पुल से रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिल्हौर में गुरुवार शाम सात बजे कानपुर से कन्नौज सवारियां लेकर जा रही रोडवेज बस तेज बारिश के दौरान अनियंत्रित होकर क्षेत्र के रसूलपुुर गांव के समीप अटक नदी में जा गिरी। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


दुर्घटना देख दौड़े ग्रामीणों ने बारिश के दौरान ही सीढ़ी लगाकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार बुलंदशहर डिपो की एक रोडवेज बस गुरुवार को करीब पचास यात्रियों को लेकर कन्नौज जा रही थी।

क्षेत्र के रसूलपुर-मोहनपुरवा गांव के समीप जीटी रोड पर तेज बारिश के दौरान अनियंत्रित होकर रोडवेज बस पुल की लोहे की रेलिंग तोड़कर अटक नदी में जा गिरी। हादसा होते देखकर ग्रामीण दौड़े और सीढ़ी लगाकर बारी-बारी से एक-एक यात्री को सुरक्षित बार निकाला।
विज्ञापन


इसी बीच हादसे की सूचना पाकर एसडीएम आकांक्षा गौतम भी मौके पर पहुंच गईं, लेकिन तब तक लगभग सभी रोडवेज बस के यात्रियों को सकुशल बस से निकाल लिया गया था। बताते हैं कि मोड़ होने और बारिश के कारण रोडवेज बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। लेकिन मौके पर रोडवेज बस के चालक-परिचालक नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें