फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लेकर चली पालकी शिरडी के नाथ की...भजनों की मधुर धुनों से महका साईं धाम, आज निकलेगी भव्य पालकी यात्रा

Sun, 21 Dec 2025 11:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के लक्ष्मण बाग में 28वें साईं महोत्सव के दौरान आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति से सराबोर हुए। रविवार को बिठूर के लिए भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
कानपुर में 28वां साईं महोत्सव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में 28वें साईं महोत्सव के तहत शनिवार को लक्ष्मण बाग कॉलोनी के साईं धाम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। श्री साईं भक्त मंडल की ओर से हुए कार्यक्रम में जेपी सिसौदिया मुख्य अतिथि और विधायक नीलिमा कटियार व अनिल दीक्षित विशिष्ट अतिथि रहे।

विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ कविता कोटवानी कपूर ने पूजन-अर्चन के साथ किया। इसके बाद भजन संध्या प्रारंभ हुई। इसमें शिरडी वाले साईं बाबा..., लेकर चली पालकी शिरडी के नाथ की..., बाबा मेरे मुझको देना सहारा..., बाबा अगर तेरे चरणों की धूल मिल जाए... जैसे भजनों पर श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे।

विज्ञापन

http://

बड़ी संख्या में उपस्थित रहे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंडल के महामंत्री जितेंद्र जैन बबलू ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे साईं बाबा की पालकी पदयात्रा निकाली जाएगी जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बिठूर स्थित साईं मंदिर पहुंचेगी। भजन संध्या में नीरज गर्ग, प्रभात वर्मा, नीता वर्मा, अविनाश गुप्ता, संजय त्रिपाठी, आशा साहू, अनिल मिश्रा, विवेक मिश्रा, विजय, लल्लन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें