फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिल्डर शौकत अली का 1.36 करोड़ का पेंट हाउस होगा सील, गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

Sat, 20 Jul 2024 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्डर शौकत अली का 1.36 करोड़ का पेंट हाउस सील किया जाएगा। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। शौकत निवर्तमान सपा विधायक इरफान सोलंकी का साझीदार है।
विज्ञापन
शौकत के पेंट हाउस में नोटिस चश्पा करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इरफान सोलंकी के साझेदार बिल्डर शौकत अली उर्फ शौकत पहलवान का सिविल लाइंस में बना आलीशान पेंट हाउस भी पुलिस जल्द सील करेगी। जाजमऊ पुलिस ने किरायेदार को 24 घंटे के भीतर पेंट हाउस खाली करने का नोटिस दिया है। रविवार को कार्रवाई हो सकती है। इसकी कीमत 1.36 करोड़ रुपये है। जाजमऊ में नजीर बानो के प्लॉट में हुई आगजनी मामले में इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, साझीदार सिविल लाइंस निवासी बिल्डर शौकत समेत कई आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने इरफान, रिजवान, शौकत समेत कई लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इरफान के गैंग में शामिल शौकत की भी काली कमाई से खड़ी की गई संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिविल लाइंस स्थित कार्नर-दो अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर पर बने शौकत की पत्नी पूर्व सभासद आयशा बेगम के नाम के पेंट हाउस को सील किया जाना है। इसमें रहने वाले किरायेदार नदीम को शनिवार को 24 घंटे के भीतर पेंट हाउस खाली करने का नोटिस दिया गया है। अगर तय समय पर पेंट हाउस खाली नहीं किया, तो सामान बाहर निकालकर संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के (14-ए) की कार्रवाई के तहत अटैच कर लिया जाएगा।

पुलिस को शौकत के खास ने दी पेंट हाउस की जानकारी
शौकत पहलवान के पास अरबों की संपत्ति है। पुलिस अब तक 50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत सील कर चुकी है। इस पेंट हाउस की जानकारी पुलिस को नहीं थी। जांच के दौरान शौकत के एक खास ने पुलिस को पत्नी के नाम पर बने पेंट हाउस की जानकारी दी थी।

 
विज्ञापन

क्या होता है पेंट हाउस
पेंट हाउस अपार्टमेंट या ऊंची इमारत के टॉप पर बना आरामदायक बड़े-बड़े कमरों का फ्लैट होता है। सबसे टॉप फ्लोर पर होने की वजह से बिल्डिंग में एक ही पेंटहाउस बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें