फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बसपा ने नगर अध्यक्ष राम नारायण निषाद को हटाया, सतीश मिश्रा के समधी को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Thu, 25 Nov 2021 02:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
देवी तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को संगठनात्मक तरीके से मजबूत करने के लिए बसपा ने जिला और नगर इकाई में फेरबदल किया है। अभी तक नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी देख रहे राम नारायण निषाद को उनके पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


उनकी जगह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा के समधी देवी तिवारी को नगर अध्यक्ष की कुर्सी दी गई है। देवी तिवारी गोविंद नगर के विधानसभा के उपचुनाव में बसपा के प्रत्याशी भी रहे हैं।

जबकि नगर अध्यक्ष पद से हटाए गए राम नारायण निषाद वर्तमान में कानपुर सेक्टर प्रभारी भीमराव अंबेडकर गुट के माने जाते हैं। इसके अलावा एक जिला उपाध्यक्ष और नगर इकाई की पूरी कार्यकारिणी में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें