फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: युवक की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 25 Nov 2021 02:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

जालौन जिले में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जालौन जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी दाऊदपुर में 26 वर्षीय युवक की गांव के ही कुछ युवकों ने मिलकर गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


सिहारी दाऊदपुर निवासी संजीव बुधौलिया (26) का रात में गांव के कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। विवाद के बाद हुई मारपीट में युवकों ने संजीव को लाठी-डंडों से पीटा और किसी धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें