फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मैदान में युवक का लहूलुहान शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 14 Jan 2023 11:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में सुबह सात बजे के करीब थाना पनकी जी ब्लॉक लंका मैदान गंगागंज क्षेत्र में युवक का लहूलुहान शव मिला। शव देख मौके पर क्षेत्रिय लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के पड़ोसी गंगागंज निवासी चंद्र कुमार शुक्ला ने शव देख परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन


मृतक पप्पू (26) इयों में तीसरे नंबर का था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पनकी थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ईंट से सिर कुचलकर हत्या की बात सामने आई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। संदिग्ध लोगों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने आकर साक्ष्य एकत्र किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें