कानपुर पहुंचे पूर्व डीजीपी और भाजपा सांसद बृजलाल ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। सांसद बृजलाल ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में माफियाओं को जमकर संरक्षण दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस डिपार्टमेंट में रहते हुए उन्होंने कई आतंकियों और पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया था लेकिन अखिलेश की सरकार ने उन सबसे मुकदमे वापस लेकर उनको छोड़ दिया।
बाद में कोर्ट ने इस पर एक्शन लिया और उनमें से कुछ को आजीवन कारावास और कुछ को मृत्युदंड दिया गया। अखिलेश सरकार में अपराधियों को संरक्षण देने के इसी तरह से कई मामले हैं जिनको हमने समय-समय पर उजागर किया है।