कानपुर में नशीले पदार्थों की बिक्री, अपराधियों से सांठगांठ, सही व्यवहार न करने के आरोप में दो दरोगा और चार सिपाहियों पर कार्रवाई हो सकती है। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ शुक्रवार की शाम पुलिस कमिश्नर, भाजपा सांसद रमेश अवस्थी और भाजपा पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में शिकायतें आईं। पुलिस आयुक्त ने सभी के खिलाफ जांच के निर्देश दिए। शुरुआत में भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों की ओर से पदाधिकारियों का जानबूझकर अपमानित किया जा रहा है।
उनकी कॉल नहीं उठाई जाती है। अपराधियों पर कार्रवाई न होने व इलाके में नशीले पदार्थों की बिक्री होने की शिकायत की। पुलिस कमिश्नर ने थानेदारों और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सही व्यवहार किया जाए। हर माह पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करें। श्यामनगर, नौबस्ता क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाए।