फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: व्यापारी के बेटे की हत्या से भड़के लोग, आरोपी इरफान की दुकान फूंकी; दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Sat, 24 Jan 2026 10:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: बरगढ़ में व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या से नाराज लोगों ने शनिवार को आरोपी इरफान की दुकान का सामान जला दिया। दमकल ने आग पर काबू पाया और पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया है।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के बरगढ़ में एक व्यापारी के बेटे के अपहरण के बाद हुई हत्या से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। शनिवार को गुस्साए लोगों ने आरोपी इरफान की दुकान का सामान बाहर निकालकर आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

यह घटना बरगढ़ क्षेत्र में हुई, जहां व्यापारी के बेटे के अपहरण और फिर उसकी निर्मम हत्या ने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से ही लोगों में भारी रोष व्याप्त था। शनिवार को यह आक्रोश उस समय फूट पड़ा, जब गुस्साए लोगों ने आरोपी इरफान की दुकान को निशाना बनाया।

विज्ञापन

दमकल विभाग की गाड़ियों ने पाया काबू
उन्होंने दुकान के अंदर रखे सामान को बाहर निकाला और उसे आग लगा दी। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें