फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर का सबसे बड़ा मॉल जेड स्क्वायर सील, साढ़े 26 करोड़ गृह और जलकर बकाया

Wed, 25 Aug 2021 02:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने बताया कि मॉल पर 14 करोड़ गृहकर और 12.50 करोड़ जलकर बकाया है। कई बार नोटिस दिए जाने पर भी जब टैक्स जमा नहीं किया गया तो नगर निगम अधिनियम 1959 के तहत सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
मॉल के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बड़ा चौराहा स्थित शापिंग मॉल जेड स्क्वायर को बुधवार सुबह सील कर दिया गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर सीलिंग की कार्रवाई की है। शापिंग मॉल पर 14 करोड़ गृहकर और 12.50 करोड़ जलकर-सीवरकर बकाया है।
विज्ञापन


अचानक हुई कार्रवाई से मॉल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। मॉल के सभी गेटों को सील कर दिया गया है, मॉल के अंदर के कर्मचारियों को बाहर निकलने के लिए एक गेट को खुला छोड़ा गया है। बाकि किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

बताते चलें कि यह शहर का सबसे बड़ा मॉल है। मॉल पर कुल 26.50 करोड़ टैक्स बकाया है। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के आदेश पर नगर निगम और पुलिस की टीम जब मॉल को सील करने पहुंची तब वहां काम करने वाले कई कर्मचारी आ चुके थे।
विज्ञापन


टीम ने सीलिंग की कार्रवाई से पहले सभी को बाहर निकाला। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने बताया कि मॉल पर 14 करोड़ गृहकर और 12.50 करोड़ जलकर बकाया है। कई बार नोटिस दिए जाने पर भी जब टैक्स जमा नहीं किया गया तो नगर निगम अधिनियम 1959 के तहत सीलिंग की कार्रवाई की गई है। यदि जमा नहीं किया तो कुर्की की कार्रवाई हो सकती है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता और प्रवर्तन के अधिकारी मौजूद रहे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

दो दिन में बंद हो सकती है पानी और सीवर की लाइन
जलकल के जीएम नीरज गौड़ ने बताया कि 12.50 करोड़ जल और सीवर कर बकाया है। अगर दो दिन के भीतर मॉल प्रशासन ने कर जमा नहीं किया तो मॉल के भीतर पानी की सप्लाई और सीवर की लाइन बंद कर दी जाएगी।

दुकानें, मल्टीप्लेक्स और रेस्टोरेंट से है मॉल की शान
मॉल के अंदर देशी और विदेशी ब्रांडों के कपड़े एवं अन्य सामानों की दुकानें, रेस्टोरेंट और मल्टीप्लेक्स हैं। रोजाना शहर के तकरीबन 10 हजार लोग मॉल में शॉपिंग, पार्टी या फिल्म देखने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें