सिद्ध श्री राधाकृष्ण मंदिर (जेके मंदिर) में शनिवार शाम ‘भक्ति संगम’ कार्यक्रम हुआ। कलाकारों ने भक्ति गीतों पर अभिनय और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
भक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रबंधन की ओर से बताया कि मंदिर परिसर में 13 अगस्त को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की ओर से विशेष सांस्कृतिक व बैंड प्रस्तुति होगी। यह शाम छह बजे से रात आठ बजे तक चलेगा। आईटीबीपी के करीब 28 से 30 जवान हिस्सा लेंगे।