शहर में इस तरह बढ़ता जा रहा उद्यम पंजीकरण
शहर में एक जुलाई 2020 से 31 मार्च 2024 तक 98138 पंजीकरण थे। अब इनकी संख्या 104655 है। एक अप्रैल 2024 से 10 जून तक 6527 पंजीकरण हुए। इसमें सूक्ष्म के 6449, लघु के 77 और मध्यम इकाई का एक पंजीकरण हुआ।
शहर में उत्पादन, सेवा और ट्रेडिंग तीनों क्षेत्र में लोग अपना कारोबार, व्यापार कर रहे हैं। शहर में कुल 1,04,655 उद्यम पंजीकरण हो गया है। सरकार एमएसएमई को प्रोत्साहित कर रही है। 11 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है। -सुधीर कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र
कानपुर समेत पूरे प्रदेश में औद्योगिक माहौल बढ़ रहा है। बिजली, आधारभूत सुविधा बढ़ रही है। चर्म निर्यात परिषद विश्व के कई देशों के साथ संयुक्त उप्रक्रम के लिए प्रयास कर रही है। इससे चमड़ा उद्योग का और विकास होगा। -राजेंद्र कुमार जालान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, चर्म निर्यात परिषद
यह एक सकारात्मक रुख है। लोग अब जागरूक हो रहे हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी उद्यम पंजीकरण करा रहे हैं। जिसका भी असर है। केंद्र और प्रदेश सरकार उद्योगों को तेजी से बढ़ावा दे रही हैं। -मनोज बंका, अध्यक्ष, पीआईए
इसलिए बढ़ रहा पंजीकरण
प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग बीमा योजना शुरू की है। एक जिला एक उत्पाद योजना में चमड़ा, होजरी और रेडीमेड उद्योग को शामिल किया गया है। इसमें कम ब्याज पर उद्योगों को लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लोन, सब्सिडी दी जा रही है। प्रदेश सरकार नई एमएसएमई नीति लाई है। इसमें उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।