फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दो साल पहले लगाए गए बैरियर हटाए गए, परेड से फूलबाग के बीच दौड़े वाहन, वीआईपी रोड पर भी मिली राहत

Tue, 22 Oct 2024 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मेट्रो कार्य के चलते दो साल पहले लगाए गए बैरियर हटा दिए गए हैं। मंगलवार को परेड से फूलबाग के बीच वाहन दौड़े तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
बैरियर हटाए गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो कार्य के चलते परेड से फूलबाग तक लगाए गए प्लास्टिक व क्रंकीट के बैरियर दो साल बाद मंगलवार को हटा दिए गए। इससे त्योहार पर वाहन सवारों और दुकानदारों को राहत मिली है। हालांकि होटल लैंडमार्क से बड़े चौराहे तक की एक लेन सड़क के निर्माण के चलते नहीं खुल सकी इसलिए परेड से बड़ा चौराहा को जाने वाली लेन में आने और जाने वाले दोनों वाहन निकलते रहे।
विज्ञापन


दूसरी लेन पर डामर डालने के बाद लेन लगभग तैयार है। काम करने वालों की माने तो यह लेन भी बुधवार को चालू कर दी जाएगी। बड़ा चौराहा, परेड, चेतना चौराहे पर यातायात रोकने के लिए लगाए गए बैरियर के कारण वाहन सवारों को चेतना चौराहे और वीआईपी रोड से घूमकर जाना पड़ता था। आसपास स्थित ऑफिसों में जाने वालों को भी दिक्कत थी। इतना ही नहीं व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। त्योहार के समय बैरियर हटने से सभी ने राहत महसूस की है। वीआईपी रोड पर भी राहत दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें