फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: किशोरी से दुष्कर्म के शादीशुदा आरोपी की जमानत खारिज, छह माह करता रहा शोषण

Tue, 29 Jun 2021 11:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कानपुर में किशोरी को शादी का झांसा देकर उससे कई माह दुष्कर्म करने के शादीशुदा आरोपी की जमानत अर्जी विशेष न्यायाधीश पॉक्सो राजवीर सिंह ने खारिज कर दी है। शिवराजपुर के पटेलनगर निवासी विकास वर्मा 13 अगस्त 2020 को मोहल्ले की किशोरी को बहलाकर साथ ले गया।
विज्ञापन


किशोरी घर से 50 हजार रुपये भी ले गई थी। विकास ने कई माह किशोरी को घंटाघर समेत अन्य इलाकों में अलग-अलग होटलों में रखा, फिर कल्याणपुर में अपने दोस्त के घर ले गया। घाटमपुर के एक मंदिर में फर्जी तरीके से शादी कर लगातार दुष्कर्म करता रहा।

21 फरवरी को कल्याणपुर पहुंची उसकी पत्नी ने हंगामा किया तो पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। जमानत पर छूटते ही विकास किशोरी को फिर घंटाघर के एक होटल ले गया। दुष्कर्म के बाद उसे छोड़कर भाग गया। सुबह किशोरी ने अपने मौसा को फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर विकास के खिलाफ 14 मार्च को कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। वह दो माह से जेल में है। एडीजीसी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि कोर्ट ने अपराध को गंभीर मानते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। उसकी एक जमानत अर्जी पहले भी खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें