फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर : खराब मौसम ने रोकी जयपुरिया पुल निर्माण की गति, कैंट पुल का काम भी ठप

Thu, 03 Feb 2022 06:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जिले में मौसम की खराबी की वजह से कैंट पुल की सड़क नहीं बन पा रही है। इस पुल के चालू होने के बाद जयपुरिया पुल का निर्माण तेज किया जाएगा। सेतु निगम के डायरेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि कैंट पुलिस का निर्माण पूरा हो गया है, पर पुल पर तारकोल मिक्स सड़क नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
जयपुरिया पुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में मौसम की खराबी की वजह से कैंट पुल की सड़क नहीं बन पा रही है। इस पुल के चालू होने के बाद जयपुरिया पुल का निर्माण तेज किया जाएगा। सेतु निगम के डायरेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि कैंट पुलिस का निर्माण पूरा हो गया है, पर पुल पर तारकोल मिक्स सड़क नहीं बन पाई है।
विज्ञापन


इस माह के शुरुआत में सड़क बनाकर पुल बनाने की योजना थी, लेकिन मौसम खराब और रात का तापमान कम रहने के कारण काम शरू नहीं हो पा रहा है। हफ्ते- दस दिन में तापमान बढ़ने की संभावना है। तब सड़क बनेगी । माह के अंत तक यह पुल यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसी बीच सिटी को छावनी क्षेत्र से जोड़ने वाले जयपुरिया रेलवे क्रासिंग पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है, पर काम अभी धीमा है।

कैंट पुल चालू होने के बाद यातायात पुलिस के सहयोग से जयपुरिया क्रासिंग का ट्रैफिक डायवर्ट कर निर्माण तेज कराया जाएगा। जयपुरिया क्रासिंग पुल की निर्माण लागत 60 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें