फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बब्बर शेर को बर्ड फ्लू की आशंका, चिड़ियाघर 19 मई तक बंद

Tue, 13 May 2025 10:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गोरखपुर में मृतक बाघिन की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जानकारी मिलते ही दर्शकों से चिड़ियाघर खाली कराया गया। चिड़ियाघर प्रशासन ने संक्रमण को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए।
विज्ञापन
एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से इलाज के लिए चिड़ियाघर लाए गए बब्बर शेर (पटौदी) में बर्ड फ्लू की आशंका है। गोरखपुर में मंगलवार दोपहर मृत बाघिन (शक्ति) की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कानपुर चिड़ियाघर प्रशासन में खलबली मच गई। इसकी सूचना मिलते ही संक्रमण फैलने के डर से चिड़ियाघर से दर्शकों को बाहर निकालकर इसे 19 मई तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


गोरखपुर चिड़ियाघर में पिछले एक माह में तेंदुआ, भेड़िया समेत तीन जानवरों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो सप्ताह पहले बीमार हुई बाघिन शक्ति का सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब भेजा गया था, जबकि बाघिन की भी एक सप्ताह पहले मौत हो गई थी। जांच रिपोर्ट में बाघिन में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। आशंका है कि कानपुर चिड़ियाघर में इलाज के लिए आए शेर में भी बर्ड फ्लू है। शेर की उम्र बढ़ने के साथ उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई है। लिवर के साथ शरीर के अन्य अंगों में भी संक्रमण फैल गया है।

इंडियन वेटनेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली की टीम पटौदी का गोरखपुर में इलाज कर रही थी। टीम ने ही बेहतर इलाज के लिए कानपुर भेजने की सिफारिश की थी। रविवार देर रात शेर को चिड़ियाघर लाया गया था। सोमवार से उसने कुछ नहीं खाया। इससे उसकी हालत गंभीर होती जा रही है। मंगलवार को शेर का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है। हालांकि संक्रमण से शेर को बचाने के लिए डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू कर दिया है। वहीं, अन्य जानवरों को खतरे से बचाने के लिए चिड़ियाघर बंद कर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

बाघिन की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बब्बर शेर में संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। इसको देखते हुए 19 मई तक चिड़ियाघर पूरी तरह से बंद कर दिया है। अन्य जानवरों को संक्रमण से बचाने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद चिड़ियाघर खोला जाएगा। - श्रद्धा यादव, चिड़ियाघर निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें