फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फर्जी दस्तावेजों के सहारे टेनरी की जमीन पर कब्जे का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 11 Jan 2025 10:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन
जाजमऊ में फर्जी दस्तावेज के सहारे टेनरी की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। संचालक के विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी। पीड़ित टेनरी संचालक ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जाजमऊ के गज्जूपुुरवा निवासी इरशाद आलम के अनुसार उनकी गज्जूपुरवा में हमीद लेदर फिनिशर के नाम से टेनरी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 में केडीए ने टेनरी में तोड़फोड़ का प्रयास किया था।
विज्ञापन


इस पर पिता अब्दुल हमीद ने कोर्ट में वाद दाखिल किया था। कोर्ट ने निषेधाज्ञा जारी की थी, जो अभी भी लागू है। इरशाद ने बताया कि मई 2024 में उनका चमनगंज निवासी रिश्तेदार आसिफ सिद्दीकी टेनरी में आया था और उनकी कार से जमीन के कागजात की फोटोकॉपी चोरी करके ले गया था। बाद में आसिफ सिद्दीकी ने कलीम खान उर्फ केके, गौरव जैन और शिवेंद्र बहादुर सिंह से फोन करवाकर उन्हें जमीन बेचने के लिए कहा। साथ ही कलीम खान खुद को कथित नेेता बताकर धमकाने लगा। तंग आकर उन्होंने जुलाई 2024 में जाजमऊ थाने में शिकायत की।

बाद में आरोपियों ने 27 दिसंबर 2024 को टेनरी में जाकर दरवाजा तोड़ दिया और मजदूरों से मारपीट की। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जा करने का भी प्रयास किया। इरशाद ने बताया कि आरोपी लगातार उनपर दबाव बनाकर धमका रहे हैं। तंग आकर उन्होंने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत की। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें