फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीआईएसएफ के एएसआई ने की थी सुसाइड, पिस्टल पर फिंगर प्रिंट मिले

Tue, 09 Nov 2021 12:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मंगीलाल के परिवार में पत्नी विदामि, बेटा अशोक व बेटी सुमित्रा है। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे मंगीलाल से आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। तब तक सब कुछ ठीक था। मंगीलाल ने कहा था कि छुट्टी मिल गई है, जल्द ही घर आ जाएंगे। आज आखिरी दिन है ड्यूटी का।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईएसएफ के एएसआई मंगीलाल (55) की मौत के मामले में फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में भी खुदकुशी की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक मंगीलाल ने पिस्टल से खुद को गोली मारी थी। पिस्टल पर मंगीलाल के फिंगर प्रिंट मिले हैं। हाथ पर बारूद भी मिला है।
विज्ञापन


हालांकि विभागीय जांच चल रही है। दूसरी तरफ सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने पहले अधिकारियों पर प्रताड़ित करने के साथ हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि कुछ घंटे बाद ही मुकर गए और बगैर तहरीर दिए शव लेकर राजस्थान चले गए।

राजस्थान के नागौर जिले के इग्यासनी गांव के मंगीलाल सीआईएसएफ में एएसआई थे। उनकी तैनाती घाटमपुर नेयवेली पावर प्लांट में थी। रविवार दोपहर को उन्होंने सर्विस पिस्टल से माथे पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन


सूचना पर उनके भाई पुनाराम, बेटा अशोक व अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुनाराम ने आरोप लगाया कि डिप्टी कमांडेंट प्रताड़ित करते थे। हालांकि कुछ घंटे बाद पुनाराम पलट गए। डिप्टी कमांडेंट पंकज यादव का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं।

ड्यूटी खत्म हो चुकी थी, 22 दिन की छुट्टी पर जाने वाले थे मंगीलाल 
परिजनों ने डिप्टी कमांडेंट पर छुट्टी न देने का आरोप लगाया था। जांच में पता चला कि मंगीलाल ने छह नवंबर को छुट्टी का आवेदन किया था। उन्हें 30 तक की छुट्टी मिल भी गई थी। रविवार दोपहर एक बजे तक उनकी ड्यूटी थी। उसके बाद वे रिलीव हो जाते। वारदात भी एक से दो बजे के बीच की थी। ऐसे में सवाल है कि जब वे छुट्टी पर जाने वाले थे तो अचानक ऐसा क्या हुआ जो खुदकुशी कर ली।

सुबह बोले थे कि घर आएंगे 
मंगीलाल के परिवार में पत्नी विदामि, बेटा अशोक व बेटी सुमित्रा है। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे मंगीलाल से आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। तब तक सब कुछ ठीक था। मंगीलाल ने कहा था कि छुट्टी मिल गई है, जल्द ही घर आ जाएंगे। आज आखिरी दिन है ड्यूटी का।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें