गुजरात के गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन से वाराणसी के बीच नई ट्रेन का उद्घाटन शुक्रवार को गांधीनगर में हुआ। यह ट्रेन शनिवार को बिना कानपुर सेंट्रल आए गोविंदपुरी से चंदारी होते हुए वाराणसी जाएगी। गोविंदपुरी स्टेशन पर इस ट्रेन का पांच मिनट का स्टापेज है।
21 जुलाई से ट्रेन का नियमित संचालन भी इसी रूट से होगा। इस ट्रेन में रिजर्वेशन शुरू हो गया है। कानपुर सेंट्रल का लोड कम करने और गोविंदपुरी स्टेशन को विकसित करने की दिशा में इस रूट से ट्रेनों का संचालन बढ़ेगा। इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए गोविंदपुरी स्टेशन जाना होगा।
इस शेड्यूल से चलेगी ट्रेन
- ट्रेन नंबर 04273 वाराणसी से हर बुधवार दोपहर 3:15 बजे चलकर प्रयागराज होते हुए गोविंदपुरी रात 8:40 बजे आएगी और पांच मिनट रुककर झांसी, उज्जैन होते हुए गुरुवार को दोपहर 3:20 बजे गांधीनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का नियमित संचालन 21 जुलाई से होगा।
- वापसी में ट्रेन नंबर 04724 एक्सप्रेस गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन से हर गुरुवार रात 11:15 बजे चलकर दूसरे दिन गोविंदपुरी शाम 5:50 बजे आएगी। पांच मिनट बाद यहां से चलकर शुक्रवार को रात 11:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस ट्रेन का नियमित संचालन 22 जुलाई से शुरू होगा।