फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गांधीनगर-वाराणसी के लिए एक और ट्रेन, 30 नवंबर तक चलेगी ऊधमपुर एक्सप्रेस, पढ़ें पूरी जानकारी

Fri, 16 Jul 2021 08:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रेलवे ने प्रयागराज-ऊधमपुर एक्सप्रेस का संचालन 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। इसे 20 जुलाई तक चलना था। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल होकर चलती है। जम्मू और ऊधमपुर जाने वालों के लिए यह ट्रेन मुफीद मानी जाती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन से वाराणसी के बीच नई ट्रेन का उद्घाटन शुक्रवार को गांधीनगर में हुआ। यह ट्रेन शनिवार को बिना कानपुर सेंट्रल आए गोविंदपुरी से चंदारी होते हुए वाराणसी जाएगी। गोविंदपुरी स्टेशन पर इस ट्रेन का पांच मिनट का स्टापेज है।
विज्ञापन


21 जुलाई से ट्रेन का नियमित संचालन भी इसी रूट से होगा। इस ट्रेन में रिजर्वेशन शुरू हो गया है। कानपुर सेंट्रल का लोड कम करने और गोविंदपुरी स्टेशन को विकसित करने की दिशा में इस रूट से ट्रेनों का संचालन बढ़ेगा। इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए गोविंदपुरी स्टेशन जाना होगा।

इस शेड्यूल से चलेगी ट्रेन
- ट्रेन नंबर 04273 वाराणसी से हर बुधवार दोपहर 3:15 बजे चलकर प्रयागराज होते हुए गोविंदपुरी रात 8:40 बजे आएगी और पांच मिनट रुककर झांसी, उज्जैन होते हुए गुरुवार को दोपहर 3:20 बजे गांधीनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का नियमित संचालन 21 जुलाई से होगा।
विज्ञापन


- वापसी में ट्रेन नंबर 04724 एक्सप्रेस गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन से हर गुरुवार रात 11:15 बजे चलकर दूसरे दिन गोविंदपुरी शाम 5:50 बजे आएगी। पांच मिनट बाद यहां से चलकर शुक्रवार को रात 11:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस ट्रेन का नियमित संचालन 22 जुलाई से शुरू होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

20 जुलाई तक चलना था, मांग के मद्देनजर बढ़ाया संचालन
रेलवे ने प्रयागराज-ऊधमपुर एक्सप्रेस का संचालन 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। इसे 20 जुलाई तक चलना था। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल होकर चलती है। जम्मू और ऊधमपुर जाने वालों के लिए यह ट्रेन मुफीद मानी जाती है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि प्रयागराज से ट्रेन नंबर 04141 हर सोमवार और शुक्रवार को दोपहर 3:50 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल पर शाम 6:12 बजे आती है।

यहां पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद मेरठ, सहारनपुर होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12:45 बजे ऊधमपुर पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 04142 ऊधमपुर से हर मंगलवार और शनिवार को दोपहर 3:40 बजे चलती है। दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे कानपुर सेंट्रल आती है। पांच मिनट के स्टॉपेज के यहां से चलकर दोपहर 1:20 बजे प्रयागराज पहुंचती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें