टेक्स्ट नाऊ सोनोटेल, सॉफ्ट फोन डायलर जैसे ऐप की मदद से इंटरनेशनल कॉल को अमेरिका की लोकल कॉल दिखा कर वहां के नागरिकों को कम ब्याज पर होम लोन व पर्सनल लोन देने का झांसा देते थे। इनके झांसे में अब तक 45 नागरिक आ चुके थे, जिनसे वो करीब 70 लाख रुपये की ठगी कर चुके थे।
फर्राटे से बोलते हैं अमेरिकन इंग्लिश
दोनों ठग नोएडा के कई कॉल सेंटरों में नौकरी कर चुके हैं। अमेरिकन इंग्लिश बोलने में माहिर हैं। कम दर लोन दिलाने का झांसा देकर पहले 200 डॉलर प्रॉसेसिंग फीस वसूली करते थे। इसके बाद लोगों को अमेरिकन कंपनियों के नाम पर तैयार फार्म भेज देते थे। जब लोग विश्वास में आ जाते तब इनसे लोन की चार पांच किस्तें एक साथ जमा करने पर ईएमआई पर जीरो ब्याज का लालच देकर 500-600 डॉलर एक साथ जमा करा लेते थे।
पूर्व में काकादेव में मोहिंद्र व उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद हंसपुरम में चलने वाले इस इंटरनेशनल कॉल सेंटर का पता चला था। सेंटर पर गिरफ्तार अभियुक्तों के अलावा तीन और लोगों को 10 से 12 हजार की नौकरी पर रखा गया था। उनका इस गोरखधंधे में कोई रोल न होने पर उन्हें छोड़ा गया है। सरगना व अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
दीपक भूकर, एडीसीपी, क्राइम