फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तीन साल की बच्ची को बोरे में भरकर अपहरण करने का प्रयास, मासूम के रोने पर लोगों ने महिला को पकड़ा

Sat, 21 Feb 2026 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अपहरण के प्रयास की वारदात पनकी क्षेत्र में शनिवार देर शाम हुई। बच्ची को टाॅफी देने का लालच दिया था। 
विज्ञापन
तीन साल की बच्ची के साथ माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनकी धाम मंदिर के नजदीक शनिवार रात तीन साल की बच्ची को बोरे में भरकर अपहरण करने का प्रयास हुआ। यह वारदात गोंडा निवासी महिला ने अंजाम दिया। उसने बच्ची को टॉफी का लालच देकर बोरे में बंद कर लिया था, लेकिन उसके रोने की आवाज सुनकर लोगों को शक हुआ। उसे जैसे ही रुकने के लिए कहा गया तो वह भागने लगी। लोगों ने महिला को दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। उसके और साथी होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से घाटमपुर के उरिया गांव के मनीष यादव गंगागंज कच्ची बस्ती में परिवार के साथ रहते हैं। वह ई-रिक्शा चलाकर जीवन यापन कर रहे हैं। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह के मताबिक शनिवार की रात लगभग आठ बजे मनीष की तीन वर्षीय बेटी सेजल उर्फ बिट्टो घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच एक महिला आई और उसने टॉफी दिलाने का लालच दिया। सेजल उसके साथ चली गई। कुछ दूरी पर जाते ही महिला ने बच्ची को बोरे में भर लिया और तेजी से उसे ले जाने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को शक हुआ। उन्होंने महिला से रुकने को कहा, लेकिन वह भागने लगी।

मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को पकड़ लिया। बोरे को खोल कर देखा तो सभी दंग रह गए। अंदर बच्ची मिली। वह हल्की सी बेसुध हो गई थी। राहगीरों ने उसको पानी पिलाया और घर की जानकारी की। इस बीच कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझकर महिला की पिटाई कर दी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस थाने के साथ महिला शक्ति केंद्र का स्टाफ भी आ गया। उन्होंने बच्ची को उसकी मां पूजा के हवाले कर दिया। महिला की पहचान गोंडा के आर्यनगर निवासी कुनका बताई जा रही है। उसने पति का नाम सफी अहमद बताया है। मौजूदा समय में सचेंडी के कला का पुरवा में रह रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पनकी में बच्ची को बोरे में भर कर ले जाने की घटना हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बच्ची के ले जाने की वजह जान रही है। इस कार्य में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। - विपिन ताडा, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें