कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कोतवाली स्थित एसबीआई बैंक के तत्कालीन जीडीएम अभिजीत भट्टाचार्य, डीजीएम दिव्यांशु रंजन, एजीएम संजय शर्मा, बैंक के आस्ति प्रबंधन शाखा के मुख्य प्रबंधक संजय कालरा, प्रबंधक बृजेंद्र कुमार, प्रबंधक अनुपम सक्सेना समेत 19 पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कानपुर के पटकापुर में प्लॉट नीलाम करने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगा पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर एसबीआई बैंक के छह अधिकारियों समेत 19 के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस निवासी नरेंद्र सिंह के अनुसार पटकापुर निवासी उनके परिचित संजीव अरोड़ा ने वर्ष 2009 में प्लॉट दिखाया।
विज्ञापन
बताया बैंक का कर्ज न चुका पाने के कारण उसे नीलाम किया जा रहा है। इसके बाद कोतवाली स्थित एसबीआई शाखा ले जाकर अधिकारियों से मिलवाया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बैंक से नीलामी में 25 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।
आरोप है कि इसके बाद भी उन्हें कब्जा नहीं मिला। बैंक अधिकारी उन्हें टहलाते रहे और कब्जा दिलाने के लिए 10 लाख रुपये रिश्वत मांगी। बाद में जांच पड़ताल की तो दस्तावेज फर्जी होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली।