फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोहरे की वजह से सभी उड़ानें निरस्त, 83 ट्रेनें लेट, 29 बसें रद्द

Tue, 10 Jan 2023 09:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोहरे के चलते कानपुर में यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। कोहरे की वजह से 83 ट्रेनें लेट रहीं। श्रमशक्ति एक्सप्रेस सात घंटे तक लेट रहीं। ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से दो हजार से अधिक यात्रियों ने आरक्षित टिकट निरस्त करा दिए। कोहरे की वजह से 29 बसों के फेरे भी निरस्त कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोहरे की वजह से सोमवार को भी चकेरी एयरपोर्ट से सभी उड़ानें निरस्त कर दी गईं। दृश्यता 30 से 35 मीटर होने से विमानों को आने जाने की अनुमति नहीं मिल सकी। लिहाजा इंडिगो की मुंबई और बंगलूरू और स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई की उड़ानें निरस्त करनी पड़ीं।

विज्ञापन


मंगलवार को कोहरे की स्थिति के बाद ही उड़ानों का संचालन तय होगा। वहीं कोहरे की वजह से 83 ट्रेनें लेट रहीं। श्रमशक्ति एक्सप्रेस सात घंटे तक लेट रहीं। ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से दो हजार से अधिक यात्रियों ने आरक्षित टिकट निरस्त करा दिए। कोहरे की वजह से 29 बसों के फेरे भी निरस्त कर दिए।

तेजस लेट, मिलेगा हर्जाना
आईआरसीटीसी की तेजस एक्सप्रेस शनिवार को पांच से साढ़े पांच घंटे लेट होने पर 956 यात्रियों को दो लाख 39 हजार रुपये हर्जाना देना पड़ा था। रविवार को यह ट्रेन निरस्त कर दी गई। सोमवार को चली तो फिर कोहरे की वजह से लेट हुई। दिल्ली जाने वाली तेजस तीन घंटे और आने वाली दो घंटे लेट रही। 628 यात्रियों केे हर्जाना दिया जाएगा। नियमत: आईआरसीटीसी की इस कारपोरेट ट्रेन में एक घंटे की देरी पर यात्रियों को 100 रुपये और दो घंटे या इससे अधिक की देरी पर 250 रुपये हर्जाना दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें